Wednesday, May 27, 2026

नैनीताल में 28 से 31 मई तक बाइक-स्कूटी की नो एंट्री

Must read

कुमाऊं टीवी नेटवर्क

नैनीताल : ईद से वीकेंड तक नैनीताल में बाइक, स्कूटी के एंट्री पर पूरी तरह बैन रहेगा। पुलिस ने पर्यटन सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के मकसद से यह व्यवस्था लागू की है।

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद ने बताया कि कल (28 मई) को ईद का त्योहार है, वहीं पर्यटन सीजन भी पीक पर है। भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल, कैंची धाम एवं आसपास के पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। इससे जिले के पर्वतीय क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। पुलिस का मानना है कि ईद के बाद बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक नैनीताल एवं आसपास के क्षेत्रों में घूमने के लिए पहुंचते हैं जिससे यातायात का अत्यधिक दबाव बढ़ने के साथ-साथ सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। वर्तमान में भी नैनीताल क्षेत्र में भारी ट्रैफिक एवं जाम की स्थिति बनी हुई है। इसी को देखते हुए 28 से वीकेंड यानी 31 मई तक दो पहिया वाहनों की नैनीताल में एंट्री बैन रहेगी। अगले 2-3 दिनों तक बाहरी क्षेत्रों से आने वाले दुपहिया वाहन चालकों को कालाढूंगी एवं काठगोदाम से शटल व्यवस्था के माध्यम से ही आगे भेजा जाएगा।

टैक्सी बाइकों का नैनीताल एवं कैंची क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा

एसपी ने बताया कि नैनीताल व कैंचीधाम में टैक्सी बाइकों पर भी रोक रहेगी। उन्होंने सभी पर्यटकों एवं आमजन से अनुरोध है कि पुलिस प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी एवं यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जारी दिशा-निर्देशों का अध्ययन कर यात्रा की पूर्व योजना बनाएं तथा अनावश्यक असुविधा से बचें।

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article